Doubtnut Promotions Sticky

रेगिस्तानी पादपों में अनुकूलता के सम्बन्ध में निम्न कथनों को पढ़ें तथा सही का चुनाव करें |
(i) उनकी पत्ती की सतह पर मोटी क्यूटिकल परत होती है |
(ii) इनके रंध्र गड्ढों में धंसे हुए होते हैं |
(iii) ये प्रकाश संश्लेषण हेतु CAM पथ का उपयोग करते हैं |
(iv) ये चपटे तने एवं बड़ी पत्तियों वाले होते हैं |
(v) इनके स्टोमॅटा दिन के समय बंद रहते हैं |

A

(i), (ii) एवं (iii)

B

(ii), (iii) एवं (v)

C

(i), (ii) एवं (iv)

D

(i), (ii), (iii) एवं (v)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


मरुद्भिद सूखे की स्थिति में भी बहुत लय समय तक अपने अस्तित्व को बनाये रख सकते हैं | इसके लिए उनमें कुछ निश्चित अनुकूलन पाये जाते हैं | इन पौधों में मोटी क्यूटीकल पायी जाती है | इनमें स्टोमेटा प्रायः धंसे हुए होते हैं तथा वे केवल रात्रि में ही खुलते हैं | इनमें प्रकाश संश्लेषण के लिए CAM पथ पाया जाता हैं | पत्तियां प्रायः छोटी व नुकीली होती हैं | कभी-कभी इनमें पत्तियां वाष्पोत्सर्जन से होने वाली हानि को कम करने के लिए काँटों में रूपान्तरित हो जाती हैं | इनमें प्राय: व्यापक जड़ तन्त्र एवं छोटा शीर्ष तंत्र पाया जाता है | प्रकाश संश्लेषण के कार्यों को सम्पन्न करने के लिए तना फिल्लोक्लेड या क्लेडोड में रूपान्तरित हो सकता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions