Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश-संश्लेषण से आप क्या समझते है ? प्रकाश-संश्लेषण में होने वाली प्रकाशिक तथा अप्रकाशिक अभिक्रियाओं में विभेद कीजिए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश अभिक्रिया तथा अप्रकाश अभिक्रिया प्रकाश-संश्लेषण की निम्न अवस्थाएँ - हैं
(a) प्रकाश अभिक्रिया में प्रकाश क्रमागत रासायनिक अभिक्रियाओं के रूप में प्रकाश-संश्लेषण आरम्भ करता है।
(b) प्रकाश अभिक्रिया क्लोरोप्लास्ट में थाएलैकाइड में होती है जिसमें क्लोरोफिल होता
(c) प्रकाश में, फोटॉन (ऊर्जा की सबसे छोटी इकाई) को अवशोषित करके क्लोरोफिल सक्रिय हो जाता है।
(d) इस ऊर्जा का उपयोग जल के अणुओं को H + और O H - में विभाजित करने में होता है। इस अभिक्रिया को फोटोलिसिस कहते हैं।
(e) O H - आयनों से H 2 O और O 2 उत्पन्न होते हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉन निकलते हैं।
4 O H - 4 ( O H ) + 4 e - (इलेक्ट्रॉन)
4 ( O H ) 2 H 2 O + O 2
(f )कुछ विशेष यौगिक ऊपर निकले इलेक्ट्रॉनों को लेकर उच्च ऊर्जा वाले यौगिकों का निर्माण करते हैं जिन्हें हम ATP (एडिनोसिन ट्राइ फास्फेट) कहते हैं। उन विशेष यौगिकों को इलेक्ट्रॉन संवाहक कहते हैं।
(g) फोटोलिसिस में उत्पन्न H + आयन एक विशेष यौगिक NADP से क्रिया करके NADPH बनाते हैं।
N A D P + H + N A D P H
(h) अप्रकाश अभिक्रिया का अर्थ यह नहीं है कि यह अभिक्रिया अंधकार में या रात में ही होती है। इसका अर्थ केवल यह है कि इस अभिक्रिया के लिए प्रकाश आवश्यक नहीं है।
(i) अप्रकाश अभिक्रिया प्रकाश पर निर्भर नहीं करती और प्रकाश अभिक्रिया के साथ-साथ होती रहती है।
(j) प्रकाश अभिक्रिया के उत्पादों-ATP तथा NADPH का उपयोग क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा में C O 2 से ग्लूकोज़ बनाने में होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions