Doubtnut Promotions Sticky

परिभाषित करें
(iv) घातक जीन।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

घातकी जीन (Lethal Genes) कुछ जीन बाहरी लक्षणों के नियंत्रण के साथ-साथ जीवों की जीवन क्षमता (Viability) को भी प्रभावित करते हैं।
फ्रांसीसी वैज्ञानिक एल. क्यूनोट (L. Cuenot) ने 1905 में चूहे के शारीरिक रंग की वंशागति के परिणाम प्रस्तुत किये जो मण्डल के विसंयोजन के नियम के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने देखा कि चूहों में पीला लोमचर्म जीन (Y) की उपस्थिति के कारण होता है। यह भूरे रंग () पर प्रभावी होता है। जब पीले रंग के चूहों का संकरण परस्पर करवाया जाता है तो पीले व भूरे रंग के चूहे 2 : 1 में प्राप्त होते हैं। इस संकरण से प्राप्त भूरे चूहे समयुग्मजी थे। परन्तु पीले चूहे पूर्व की भाँति विषमयुग्मजी थे। अर्थात समयुग्मजी अवस्था YY में पीले चूहे जीवित नहीं रह पाते तथा Y जीन पीले रंग के लक्षण के साथ-साथ चूहों में जीवन-क्षमता को भी प्रभावित करता है तथा मृत्यु के लिये यह उत्तरदायी होता है। अतः समयुग्मजी अवस्था में Y जीन देह का पीला रंग प्रकट करने के साथ-साथ चूहे की मृत्यु भी हो जाती है। इसलिये पीला समयुग्मजी चहा कभी दिखाई नहीं देता है।
इस प्रकार के जीन्स (YY) घातक जीन (Lethal genes) कहलाते हैं और यह घटना घातकता (Lethality) कहलाती है। कुछ घातक जीन केवल समयुग्मजी स्थिति में भी घातक होते हैं. और अप्रभावी घातक जीन कहलाते हैं। प्रभावी घातक विषमयुग्मजी स्थिति में भी मृत्युकारक हो सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions