Doubtnut Promotions Sticky

परिभाषित करें
(iii) बहुजीन

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

बहुजीन (Polygene)-जब एक विशेषक (आकृति या लक्षण) एक जीन द्वारा नियंत्रित होता है तो इसे एकल जीनी वंशागति कहते हैं, बहुत से विशेषक बहुत से अलग-अलग प्रकार के जीनों द्वारा नियंत्रित होता है। उदाहरण के लिए मनुष्य में त्वचा का रंग व गेहूँ के दानों का रंग कई जीनों के संयुक्त प्रभाव के कारण होता है। उसमें से कोई भी अकेले प्रभावी नहीं होता है। एक विशेषक लक्षण को प्रभावित करने वाले बहुजीन (Polygenes) अलग-अलग गुणसूत्रों पर पाये जाते हैं। ये सभी जीन कुल प्रभाव प्रकट करने में समान व संचयी योगदान देते हैं। मानव त्वचा में रंग द्रव्य निर्माण में तीन या चार जीनों का सहयोग होता है। अत: त्वचा के रंग में बहुत गोरेपन से बहुत कालेपन के बीच अविच्छिन्त्र परिवर्तन होता है। बहुत जीनों द्वारा नियंत्रित इस प्रकार की वंशागति को मात्रात्मक वंशागति बहुजीनी (बहुत से जीनों के कारण उत्पन्न) कहते है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions