Doubtnut Promotions Sticky

परागकण क्या है ? किसी परागकण चतुष्भुज की रचना का वर्णन करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

परागकण नर गैमेटोफायट्स को प्रतिनिधित्व करता है। परागकण प्रायः गोलाकार होते हैं तथा 25 से 50 माइक्रोमीटर व्यास में। इसमें विकसित दो स्तरीय आवरण होते हैं
(a) सबसे बाहर कडा Exine जो स्पोरोपोलेनिन से निर्मित होता है। यह सबसे अधिक ज्ञात प्रतिरोधी कार्बनिक पदार्थ है, जो उच्च ताप एवं प्रबल अम्ल एवं क्षार को भी सह सकता है। Exine में एक बड़ा छिद्र होता है जिसे germ pore कहते हैं। परागकण को जीवाश्म के रूप में संरक्षित किया जाता है sporopollenin के कारण ही।
(b) Intine-यह परागकण का आंतरिक स्तर है, जो पतला तथा अनवरत स्तरीय सेलुलोज एवं पेक्टिन निर्मित होता है।
ocr_image
जब परागकण परिपक्व होता है, तो इसमें दो कोशिका होती है--एक कायिक कोशिका तथा दूसरी generative कोशिका। कायिक कोशिका बड़ा होता है तथा इसमें भोजन सचित रहता है जबकि generative कोशिका छोटा होता है। यह कायिक कोशिका के कोशिकाद्रव्य में उत्पलावित होते रहता है। यह वर्तुलाकार एवं घनीय कोशिकाद्रव्य सहित एक-केंद्रकीय होता है। करीब 60% आवृत्तजीवी पौधों में परागकण का प्रस्फुटन इसी दो स्तरीय कोशा के रूप में होता है। बाकी प्रजातियों में generative cells समसूत्री विभाजन द्धारा 2 नर युग्मक में विभाजित हो जाता है परागकण के बाहर निकलने से पहले। अतः यह त्रिकोशिकीय होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions