Doubtnut Promotions Sticky

पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पादपों में रासायनिक समन्वय पादप होर्मोनों के कारण होता है | पादप विशिष्ट होर्मोनों को उत्पन्न करते हैं जो उसके विशेष भागों को प्रभावित करते हैं | पादपों में प्ररोह (shoot) प्रकाश के आने की दिशा की ओर ही बढ़ता है | गुरुत्वानुवर्तन (geotropism) में जड़े प्रकाश की विपरीत दिशा में अर्थात निचे की ओर मुड़ जाती हैं | इसी प्रकार जलानुवर्तन और रसेनानुवर्तन (chemotropism) होता है | परागनलिका का बीजाण्ड की ओर वृद्धि करना रसायनानुवर्तन का उदाहरण है | विभिन्न पादप हॉर्मोन कोशिकाओं द्वारा संश्लेषित होने के पश्चात पौधे के अन्य भागों में विसरित होकर उन्हें प्रभावित करते हैं | साइटोकाइनिन हॉर्मोन पौधों की जीर्णता को रोकते हैं | ऑक्सिन हॉर्मोन वृद्धि, अनुवर्तन गतियों, जड़ विभेदन आदि को नियंत्रित करते हैं | ऐब्सिसिक अम्ल वृद्धिरोधक पादप हॉर्मोन है तथा एथिलीन हॉर्मोन फलों के पकने में सहायता प्रदान करता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions