Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सिन के दो प्रकार्यात्मक प्रभावों (Physiological effects) को समझाइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सिन के प्रकार्यात्मक प्रभावों -- (1) शीर्षस्थ प्रभाविता -- अनेक पौधों में शीर्षस्थ प्रभाविता पाई जाती है अर्थात जब तक पौधों पर शीर्षस्थ (अग्रस्थ) कलिका रहती है तब तक पाश्व्र कलिकाओं की वृद्धि नहीं होती | शीर्षस्थ कलिका को काट देने पर पाश्व्र कलिकाओं की वृद्धि होने लगती है | उसका कारण अग्रस्थ कलिका में ऑक्सिन उत्पन्न होना है जो पाश्व्र कलिकाओं में पहुँचकर उनकी वृद्धि को रोक देता है | शीर्षस्थ कलिका को काट देने पर ऑक्सिन का प्रभाव समाप्त हो जाता है परिणामश्वरूप पाश्व्र कलिकाएँ वृद्धि करने लगती है | ऑक्सिन के इस गुण का उपयोग सघन हैज उगाने तथा आलू में कक्षस्थ कलिका अंकुरण रोकने हेतु किया जाता है |
(2) जड़ों का निर्माण -- मूल निर्माण को प्रेरित करना ऑक्सिन का प्रमुख प्रकार्यात्मक प्रभाव है | कायिक जनन के समय पौधों की कलम के निचले सिरे को ऑक्सिन के तनु घोल में डुबोकर लगाने पर जड़ें शीघ्र निकलती है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions