Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए -
(क) जीन (ख) एलील

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(क) जीन (Gene)-मेण्डल के अनुसार जीवों में प्रत्येक लक्षण उनकी दैहिक कोशिकाओं में स्थित एक जोड़ी कारकों (factors) द्वारा नियन्त्रित होता है। इन कारकों को जोहनसन (Johannsen) ने जीन (gene) कहा। जीन DNA का एक खण्ड है जो जीव में किसी लक्षण विशेष की वंशागति एवं प्रकटन के लिए उत्तरदायी होती है। जीन गुणसूत्रों पर रैखिक क्रम में स्थित होती है।
एवरी, मैक्लियॉड व मैक्कार्थी के अनुसार जीन न्यूक्लियोप्रोटीन से बने होते हैं। जीन को पुनर्संयोजन की, उत्परितर्वन की इकाई भी कहा जाता है। संश्लेषित परिभाषा के अनुसार जीन आनुवंशिक पदार्थ (DNA या RNA) का वह खण्ड है जो क्रोमोसोम पर पर एक विशिष्ट लोकस पर उपस्थित होता है, जिसमें क्षारकों का निश्चित क्रम होता है, जो पॉलिपेप्टाइड या RNA को कोड करने वाली सूचना का संग्रह करता है या कोई नियामक कार्य करता है।
(ख) एक जीन के विभिन्न रूप एलील या एलीलोमॉर्फ कहलाते हैं अर्थात् एक लक्षण के तुलनात्मकरूपों के जीन्स को एलीलोमाफ या एलील (allelomorph or allele) कहते हैं। इस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम बेटसन (1906) ने किया था। किसी भी लक्षण के एलीली जीन्स का युगल समजात गुणसूत्रों में समान स्थान पर स्थित होता है। इसे लोकस (locus) कहते हैं, जैसे—पुष्प के रंग के लिए बैंगनी (ww) और सफेद (ww) संकर बैंगनी पुष्प में (Ww)। किसी जीव में एलील समान या असमान हो सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions