Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किसके संरक्षण हेतु 'चिपको आन्दोलन' प्रारम्भ किया गया?

A

घास के मैदान

B

वनों

C

पशुधन

D

बंजर भूमि

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सन् 1973 में, उत्तराखण्ड में लकड़ी के व्यापारियों द्वारा वनों की बड़े पैमाने पर कटाई के विरोध में चण्डी प्रसाद भट्ट तथा सुन्दर लाल बहुगुणा द्वारा चिपको आन्दोलन (विपको. अर्थात् गले लगाना या चिपकना) प्रारम्भ किया गया। उत्तराखण्ड के गढ़वाल में चमोली जिले से इस आन्दोलन का सूत्रपात (प्रारम्म) हुआ। इस आन्दोलन के अन्तर्गत ग्रामीण पहाड़ी महिलाओं को संगठित कर उन्हें पर्यावरणीय संकटों के बारे में जागरूक किया गया। इन महिलाओं ने चिपको आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए वृक्षों को गले लगाकर लकड़ी व्यापारियों द्वारा वृक्षों को काटने का कड़ा विरोध किया।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions