Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किसके प्रयोगों द्वारा जीन कूट की त्रिक प्रकृति (Triplet nature) की खोज हुई ?

A

नीरेनबर्ग तथा मथाई

B

हर्षे तथा चेज

C

मॉर्गेन तथा स्ट्रूटवेण्ट

D

बीडल तथा टाटम

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


निरेनबर्ग तथा मथाई नामक वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोगों द्वारा आनुवंशिक जीन कूट त्रिकप्रकृति को सिद्ध किया। उन्होंने एक कृत्रिम mRNA का संश्लेषण किया, जिसमे केवल एक नाइट्रोजनी क्षारक यूरेसिल (U) उपस्थित था। इस पोली U क्रम को ई० कोलाई जीवाणु से निष्कर्षित (Extracted) प्रोटीन संश्लेषण करने वाले एंजाइमों , 20 अमीनो अम्लों तथा आवश्यक ATP युक्त कोशिका स्वतंत्र तंत्र (Cell free system) में रखा गया, तो फिनाइल एलेनिन की संलग्नता (Linkage) द्वारा एक छोटे पॉलीपेप्टाइड अणु का निर्माण हो गया।
इससे ज्ञात होता है कि UUU फिनाइल एलेनिन को कोड करता है। अपने योगदानों के कारण निरेनबर्ग को नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions