Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित कथन प्रतिबंध एंडोन्युक्लिएज एंजाइम के लक्षणों का वर्णन करते है । गलत कथन को चुनिए।

A

यह एंजाइम डी० एन० ए० पर पहचाने हुए स्थान पर डी० एन० ए० अणु को काटता है।

B

यह एंजाइम डी० एन० ए० को विशेष स्थलों पर जोड़ता है और दो में से केवल एक लड़ी को काटता है।

C

यह एंजाइम प्रत्येक लड़ी पर विशेष स्थलों पर शर्करा -फास्फेट रज्जु को काटता है।

D

यह एंजाइम डी० एन० ए० पर एक विशिष्ट पैलिन्ड्रोमिक न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम की पहचान करता है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


एक रिस्ट्रिक्शन एंजाइम या रिस्ट्रिक्शन एंडोन्युक्लिएज डीएनए को टुकड़ो में या विशिष्ट जगहों के पास खंडित करते है, ऐसे स्थान को प्रतिबंध स्थान कहा जाता है। प्रतिबंध एंजाइम, एंजाइमों के व्यापक एंडोन्युक्लिएज समूह का एक वर्ग है। प्रत्येक प्रतिबंध एंडोन्युक्लिएज डीएनए अनुक्रम का निरिक्षण करके कार्य करता है। एक बार जब वह अपने विशिष्ट अनुक्रम को पा लेता है, तब वह शर्करा फॉस्फेट, जो डीएनए का अधार माना जाता है, उसके द्वि रज्जुक शृंखला को विशिष्ट बिन्दुओ पर काटती है। ये एंजाइम अनुमानित रूप से दोनों रज्जुक श्रंखलाओ को इसलिए काटते है क्योकि वे श्रंखलाएं पेलिन्ड्रोमिक है। दोनों डीएनए रज्जुक पर समान क्षारो का पहचाना गया अनुक्रम है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions