Doubtnut Promotions Sticky

मरुस्थलीय पौधों की जड़े काफी गहराई तक जाती हैं। लैमार्क व डार्विन के अनुसार ऐसी जड़ों का विकास किस प्रकार हुआ ? अलग-अलग समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i ) लैमार्क के अनुसार, मरुस्थलीय भूमि में जल नीचे गहराई में पाया जाता है। जल अधिक गहराई में होने के कारण जड़े गहराई में बढ़ने का प्रयास करती है। लगातार प्रयास करते रहने के कारण जड़े धीरे-धीरे लम्बी होकर नीचे पानी की और बढ़ती गई । जड़ो की लम्बाई का यह लक्षण वंशागत होकर संतति पौधों का एक स्थायी लक्षण बन जाता है।
(ii ) डार्विन के अनुसार, शरू में मरुस्थल में उगने वाले पौधों की जड़े विभिन्न लम्बाई की थी। लगातार स्पर्धा एवं संघर्ष के कारण केवल गहराई तक जाने वाली जड़ो का यह लक्षण उन पौधों में स्थायी लक्षण बन गया ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions