Doubtnut Promotions Sticky

मेण्डल के जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ग्रिगर मेण्डल का जन्म 22 जुलाई 1822 में हिन्जेंडार्फ नगर के सिलीसिया ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई थी। बचपन में इनके पिता ने इनको बागवानी का ज्ञान दिया। सन 1843 में वे आस्ट्रिया देश के ब्रून शहर में ईसाई पादरी की दीक्षा के लिए गये तथा सन 1847 में इसी शहर के एक गिरजाघर में पादरी हो गये। सन 1851 में वियना विश्वविद्यालय में प्राकृतिक विज्ञान, भौतिकी तथा गणित का अध्ययन करने लगे । 1854 में वहाँ से लौटकर वे चर्च के स्कूल में अध्यापन करने लगे। अपने गिरिजाघर के बगीचों में इन्होने मटर की कई प्रजातियाँ उगाई और उन पर संकरण या प्रजनन प्रयोग किये। सन 1856 से 1864 तक निरंतर प्रयोग करने के बाद निकाले निष्कर्षों को उन्होंने सन 1865 में पादप संकरणों पर प्रयोग नामक शीर्षक से ब्रून सोसाइटी ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
परन्तु दुर्भाग्यवश उनके कार्यों कई महत्ता को उस समय कोई नहीं समझ पाया। 6 जनवरी 1884 में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के सोलह वर्ष बाद सन 1900 में हॉलैण्ड के ह्यूगो - डि - व्रीज , आस्ट्रिया के एरिक वान शरमार्क तथा जर्मनी के कार्ल कोरेन्स नामक तीन अन्य वैज्ञानिक भी अलग - अलग स्वतंत्र प्रयोग द्वारा उस निष्कर्ष पर पहुँचे , जिस पर मेण्डल 34 वर्ष पूर्व पहुँच चुके थे । मेण्डल के प्रयोगों का महत्व समझ में आते ही उनका नाम विश्व प्रसिद्ध हो गया और उन्हें आनुवंशिकी का जनक कहा जाने लगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions