Doubtnut Promotions Sticky

मानव में 12 सप्ताह (प्रथम त्रिमास) की सगर्भता के अन्त में क्या अवलोकित होता है?

A

पलक एवं पक्ष्म बन जाते हैं

B

अधिकांश मुख्य अंग तन्त्र बन जाते हैं

C

सिर कोमल बालों से ढक जाता है

D

भ्रूण की गति

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


12 सप्ताह या 3 माह के मानव भ्रूण में अधिकांश मुख्य अंग तन्त्र बन जाते हैं। भ्रूण में गैस्टूलाभवन के बाद अंग के निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ होती है। सर्वप्रथम तन्त्रिका पट्ट (Neural plate) से तन्त्रिका नाल (Neural tube) का निर्माण होता है, जो मस्तिष्क एवं मेरुरज्जु बनाते हैं। तन्त्रिका नाल के नीचे नॉटोकॉर्ड (Notochord) का निर्माण होता है। इसी समय हृदय, रुधिर वाहिनियाँ, आहारनाल तथा दूसरे अंगों का भी निर्माण प्रारम्भ हो जाता है।
भ्रूण में चार सप्ताह तक सभी मुख्य अंग तन्त्रों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाती है। छठे सप्ताह में जनदों के बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है तथा इसके अन्त तक एक अल्पविकसित परिसंचरण तन्त्र भी बन जाता है। सातवें से नवें सप्ताह में हाथ एवं पैर बन जाते हैं। यह सबसे संवेदनशील समय होता है, क्योंकि इसी समय सभी अंगों का विकास होता है। तीसरे माह तक भ्रूण हाथ एवं पैर चलाना प्रारम्भ कर देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions