Doubtnut Promotions Sticky

लघुबीजाणु चतुष्फ कितने प्रकार के होते हैं? उनका सचित्र उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

परागपुटों के अंदर गाढ़े जीवद्रव्य वाली कोशिकाएं होती हैं जिन्हें बीजाणुजन कोशिकाएं कहते हैं। ये कोशिकाएं लघुबीजाणु अथवा पराग मातृ कोशिकाएं बनाती हैं। प्रत्येक सक्रिय लघुबीजाणु मातृ कोशिका अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा चार लघुबीजाणु बनाती हैं। लघुबीजाणु मातृ कोशिका से लघुबीजाणु बनने का प्रक्रम लघुबीजाणुजनन कहलाता है। चारों लघुबीजाणु एक चतुष्क के रूप में व्यवस्थित रहते हैं।
लघुबीजाणुओें की व्यवस्था के क्रम के अनुसार चतुष्क निम्न प्रकार के हो सकते हैं।
(i) चतुष्फलकीय- ये अधिकतर द्विबीजपत्रीय पौधों में पाए जाते हैं। इनके एक ओर से देखने पर केवल तीन लघुबीजाणु दिखाई देते हैं। और चौथा लघुबीजाणु इन तीनों के पीदे की ओर स्थित होता है।
(ii) समद्विपार्शि्वक- ये एकबीजपत्रियों में पाए जाते हैं। इनमें चारों लघुबीजाणु एक ही तल में दिखाई देते हैं।
(iii) क्रासित- इनमें दो दो लघुबीजाणु एक दूसरे से 90 का कोण बनाते है अतः एक तल में ऊपर वाले जोड़े के दोनों लघुबीजाणु व नीचे वाले जोड़े का केवल एक बीजाणु दिखाई पड़ते हैं।
(iv) रेखिक-इनमें सभी लघुबीजाणु एक सीधी रेखा में विन्यासित होते हैं।
(iv) T- आकार- इनमें दो लघुबीजाणु अनुप्रस्थ रूप में तथा दो लम्बवत रूप में विन्यासित रहते हैं।
लघुबीजाणुओं के मध्य कैलोज द्वारा निर्मित भित्‍ति होती है। इस भित्‍ति के केलेज एन्जाइम द्वारा विघटन होने से ये लघुबीजाणु चतुष्क से मुक्त हो जाते हैं एवं इनका आकार गोलाकार हो जाती है । इस अवस्था में ये परागकण कहलाते हैं। परागकण लघुबीजाणुधानी में स्वतंत्र रूप में बिखरे रहते हैं।
कुछ पादपों में परागकण परस्पर मिलकर एक विशिष्ट संरचना परागपिण्ड या पोलियिम का निर्माण करते हैं उदा- आक एवं कुछ आर्किड्स । ड्रासेरा एवं टाइफा आदि में अनेक परागकण चतुष्क परस्पर संलग्न होकर संयुक्त परागकण का निर्माण करते हैं। यदि एक चतुष्क में चार से अधिक लघुबीजाणु हों तो इस अवस्था को बहुबीजाणुता कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions