Doubtnut Promotions Sticky

कवकों के ऐसे विशिष्ट लक्षणों का वर्णन कीजिए जो इन्हें पादप जगत के सदस्यों से भिन्न सिद्ध करते हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कवकों व पादपों में भिन्नताएँ-
(i) कवक परपोषी होते हैं जबकि पादप प्रकाश-संश्लेषी स्वपोषी हैं अर्थात् कवकों में क्लोरोफिल का अभाव होता है।
(ii) कवकों की कोशिका भित्ति मुख्यत: काइटिन की बनी होती है। जबकि पादपों में कोशिका भित्ति सेल्युलोज से निर्मित होती है।
(iii) कवकों का संचयी भोज्य ग्लाइकोजन अथवा तेल होता है जबकि पादपों में यह स्टार्च के रूप में संचित होता है।
(iv) इन्हें प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती जबकि पादपों हेतु प्रकाश आवश्यक होता है।
(v) पादप शरीर प्रायः सुविकसित होता है जबकि कवकों में यह सूकायक होता है व कवकसूत्र के रूप में पाया जाता है।
(vi) कवक पारिस्थितिक रूप से अपघटक हैं जबकि पादप उत्पादक की भूमिका निभाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions