Doubtnut Promotions Sticky

कृत्रिम गर्भाधान के क्या - क्या लाभ हैं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination ) के लाभ निम्नलिखित हैं - 1. प्राकृतिक प्रजनन व्दारा एक वर्ष में एक सांड 60 - 100 गायें गर्भित कर सकता हैं , जबकि कृत्रिम गर्भाधान व्दारा 10,000 या अधिक गायें गर्भित कराई जा सकती हैं । 2. उत्तम नस्ल के सांड के उपलब्ध न होने पर वहां उनके वीर्य का उपयोग किया जा सकता है
3. वीर्य एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगमता से ले जाया जा सकता है |
कृत्रिम गर्भाधान विधि से बड़े सांडो का वीर्य छोटी गाय पर प्रयोग में लाया जा सकता है |
5. इस प्रणाली में जो गाय लुल्ली, लंगडी, या चोट आदि लग जाने से प्राकृतिक सम्भोग के लिए आयोग्य होती है, उन्हें भी गर्भित करके बच्चे प्राप्त किए जा सकते हैं |
6. कृत्रिम ढंग से पशु सुधार करने पर थोड़े ही सांडो द्वारा काम चल जाएगा |
7. विदेशों से भी श्रेष्ठ एवं चयनित सांडो का वीर्य आयात कर प्रयोग में लिया जा सकता है |
8. प्राकृतिक गर्भाधान की तुलना में इस विधि द्वारा गर्भाधान कराने में सफलता अधिक मिलती है |
9. पशुपालक को सांड रखने की आवश्यकता नहीं होती है |
10. इस विधि में मादाओं को जननेन्द्रिय रोग होने की आशंका नहीं होती है |
11. कृत्रिम गर्भाधान विधि द्वारा प्रजनन संबंधित पूर्ण लेखा-जोखा रखा जा सकता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions