Doubtnut Promotions Sticky

केन्द्रक का क्या कार्य है?चित्रसहित इनकी संरचना का उल्लेख करे।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

केंद्रक कोशिका द्रव्य के बीच एक बडी, गोल, गाढी संरचना पायी जाती हैI सभी जीवित कोशिकाओं में केंद्रक मौजूद रहता हैI इसके चारों ओर दोहरे परत की एक झिल्ली रहती है जिसे केंद्रककला या केंद्रक झिल्ली (Nuclear Membrane) कहते हैंI इसमें अनेक केंद्रकछिद्र रहते हैंI इन छिद्रों के द्वारा केंद्रक द्रव्य एवं कोशिकाद्रव्य के बीच पदार्थों का आदान-प्रदान होता हैI प्रायः एक केंद्रक हर जीवित कोशिका में पाया जाता हैI लेकिन कुछ कोशिकाओं में एक से ज्यादा केंद्रक पाये जाते हैंI
केंद्रक के अन्दर गाढा, अर्धतरल द्रव्य भरा रहता है जिसे केंद्रकद्रव्य या न्यूक्लियोप्लाज्म (Nucleoplasm) कहते हैंI केंद्रकद्रव्य में महीन धागों की जाल जैसी रचना पायी जाती है, जिसे क्रोमैटिन जालिका (Chromatin Network) कहते हैंI ये डिऑक्सीराइबोस न्यूक्लिक अम्ल (डी. एन० ए० या DNA) एवं प्रोटीन से बने होते हैंI DNA आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाता हैI कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटिन जालिका के धागे अलग होकर कई छोटी और मोटी छड़ जैसी रचनाओं में बदल जाते हैं, जिन्हें गुणसूत्र या क्रोमोसोम (Chromosomes) कहते हैंI DNA अणु में कोशिका के निर्माण एवं संगठन की सभी आवश्यक सूचनाएँ होती हैंI DNA के क्रियात्मक खण्ड को जीन (Gene) कहते हैंI ये जीन पैतृक गुणों के वाहक होते हैं, अत: DNA को आनुवंशिक पदार्थ तथा जीन को आनुवंशिक इकाई (Hereditary Unit) कहते हैंI
ocr_image
केंद्रक के कार्य - (i) केंद्रक कोशिका की रक्षा करता है और कोशिका विभाजन में भाग लेता हैI केंद्रक की अनुपस्थिति में कोशिका विभाजन संभव नहीं हैI
(ii) केंद्रक कोशिका के भीतर संपन्न होनेवाली सभी उपापचयी (metabolic) या जैविक तथा रासायनिक क्रियाओं का नियंत्रण करता हैI
(iii) कुछ जीवों में कोशिकीय जनन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैI
(iv) यह कोशिका के विकास एवं परिपक्वन को निर्धारित करता हैI
(v) केंद्रक प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक कोशिकीय RNA उत्पन्न करते हैंI

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions