Doubtnut Promotions Sticky

जीवों में उत्पन्न होने वाले आनुवंशिक विभिन्नता के कारणों को लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

संजीवों में आनुवंशिक विभिन्नता निम्नलिखित कारणों से उत्पन्न होती है -
(i) गुणसूत्रों की सरचना (structure ) में परिवर्तन के फलस्वरूप (Due to chromosomal aberration ) - गुणसूत्रों की संरचना में परिवर्तन जैसे - अल्पता, गुणन, स्थानांतरण एवं प्रतिलोमीकरण आदि के कारण जीनो के विन्यास तथा संख्या में परिवर्तन हो जाता है जिससे एक ही जाती के जीवों में विविधता पैदा होती है|
(ii) गुणसूत्रों की संख्या में गुणात्मक परिवर्तन के फलस्वरूप (Due to Polyploidy) - जब किसी जीव की मूल गुणसूत्र संख्या में गुणात्मक ( Numerical ) परिवर्तन हो जाता है अर्थात उसकी संख्या बदल जाती है, तो उसे भूगणित (Polyploidy ) कहते है | गुणसूत्रों की संख्या बदल जाने के कारण इनके आनुवंशिक पदार्थ जो गुणसूत्रों पर ही स्थित होते है भी बदल जाते है, जसके कारण जीव अपने जनकों से भिन्न हो जाता है |
(iii) जीन उत्परिवर्तन के द्वारा (By- Gene Mutation ) - जीन डी.एन.ए के प्रकार्यात्मक विशिष्ट आनुवंशिक खण्ड होते है |जीन की आण्विक संरचना में परिवर्तन के कारण भी आनुवंशिक विभिन्नता पैदा होती है |
(iv) लैंगिक जनन (Sexual Reproduction ) - लैंगिक जनन के समय होने वाले जीन विनिमय (Crossing over ) के कारण जीन पुनर्योजन (Gene recombination ) तथा निषेचन के समय दो युग्मकों के मिलने कारण भी आनुवंशिक विभिन्नता पैदा होती है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions