Doubtnut Promotions Sticky

GM खाद्य क्या है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित फसलों से उत्पादित खाद्य पदार्थों को GM खाद्य कहते हैं। यह GM भोजन परम्परागत रूप से विकसित किस्मों से उत्पादित भोजन से निम्न गुणों में भिन्न होते हैं-
(1) GM खाद्य पदार्थों में प्रति जैविक प्रतिरोधी जीन पाये जाते हैं।
(2) इनमें ट्रांसजीवों (Transgcncs) द्वारा उत्पादित प्रोटीन पाई जाती है। उदा. Cry-प्रोटीन। यह प्रोटीन कीट प्रतिरोधी किस्मों में पाई जाती है।
(3) इन खाद्य पदार्थों में प्रतिजैविक प्रतिरोधी जीनों के द्वारा उत्पादित एन्जाइम पाये जाते हैं जो कि पुनर्योजन DNA तकनीक में जीन ट्रांसफर के समय काम आते हैं।
प्रमुख GM फसल, खाद्य एवं फल-
1. मक्का (Maize)-आनुवंशिक रूप से रूपांतरित जीनों का समावेश किया गया है जिनमें पीड़कों (Pests) एवं रोगों के लिए प्रतिरोधकरता पायी जाती है।
2. पलौर-सौर टमाटर (Flaur Saur Tomato)- यह प्रथम GM खाद्य है। इन टमाटरों में कैनाभाइसिन (Kanamycin) जैसे प्रतिजैविक के लिए प्रतिरोधकता पाई जाती है।
3. रेप ऑयल सीड (Rape Oil Seed)-यह एक नया पादप है जिनमें वास्टा (Basta) नाम खरपतवारनाशी के प्रति प्रतिरोधकता पाई जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions