Doubtnut Promotions Sticky

गलत कथन का चयन कीजिए।

A

प्रत्येक 100 ml विऑक्सीजनित रूधिर, कूपिका को लगभग 4 ml CO2 प्रदान करता है।

B

कार्बोनिक एनहाइड्रेज़, RBC में बहुत उच्च सांद्रता में उपस्थित होता है।

C

ऊतक में उच्च pCO2 और निम्न pO2 कार्बन डाइऑक्साइड के बंधन में सहायता करते हैं।

D

हीमोग्लोबिन में CO2 कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन के रूप में वहन किया जाता है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


CO2 को हीमोग्लोबिन द्वारा कार्बामीनो-हीमोग्लोबिन (लगभग 20-25%) के रूप में वहन किया जाता है। यह बंधन CO2 के आंशिक दाब से संबंधित होता है। pO2 एक मुख्य कारक है जो इस बंधन को प्रभावित कर सकता है। जब ऊतकों की तरह pCO2 उच्च होता है और pO2 निम्न होता है, तो कार्बन डाइऑक्साइड का बंधन अधिक होता है, जबकि जब कूपिका की तरह pCO2 निम्न होता है और pO2 उच्च होता है, तब कार्बामीनो-हीमोग्लोबिन से CO2 का वियोजन होता है, अर्थात, CO2 जो हीमोग्लोबिन से बंधित होता है, ऊतकों से कूपिका में वितरित कर दिया जाता है।
लाल रूधिर कणिका (RBC) में एन्जाइम, कार्बोनिक एनहाइड्रेज़ की मात्रा बहुत उच्च होती है और इस एन्जाइम की थोडी मात्रा जीवद्रव्य में भी उपस्थित होती है और विऑक्सीजनित रूधिर का प्रत्येक 100 ml, कूपिका को लगभग 4 ml CO2 प्रदान करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions