Doubtnut Promotions Sticky

एक उत्तल लेन्स की फोकस -दुरी 50 सेमी है। इस लेन्स से कितनी दुरी पर कोई वस्तु रखी जाये जिससे कि उसका वस्तु से 2 गुना बड़ा प्रतिबिम्ब बने जबकि प्रतिबिम्ब (i) वास्तविक है, (ii) आभासी हो ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) जब प्रतिबिम्ब वास्तविक व उल्टा बनता है : इस दशा में आवर्धन ऋणात्मक होगा, अर्थात
m = v u = - 2 v = - 2 u .
प्रश्नानुसार, f =+50 सेमी, अतः लेन्स के सूत्र 1 f = 1 v - 1 u से
1 50 = - 1 2 u - 1 u = - 3 2 u
हल करने पर, u = - 150 2 = - 75 सेमी।
अतः वस्तु को लेन्स से 75 सेमी की दुरी पर रखना चाहिए।
(ii) जब प्रतिबिम्ब आभासी व सीधा बनता है : इस दशा में आवर्धन धनात्मक होगा, अर्थात
m = v u = + 2 v = + 2 u .
अतः लेन्स के सूत्र से 1 50 = 1 2 u - 1 u = - 1 2 u
हल करने पर, u = - 50 2 = - 25 सेमी।
अतः इस दशा में वस्तु को लेन्स से 25 सेमी की दुरी पर रखना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions