Doubtnut Promotions Sticky

एक निषेचित भ्रूणकोष में अगुणित , द्विगुणित , त्रिगुणित संरचनाएं होती हैं

A

सहायक कोशिकाएँ, युग्मनज व प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक

B

सहायक कोशिकाएँ, प्रतिव्यासांत कोशिकाएँ व ध्रुवीय केन्द्रक

C

प्रतिव्यासांत कोशिकाएं, सहायक कोशिकाएँ व प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक

D

सहायक कोशिकाएँ, ध्रुवीय केन्द्रक व युग्मनज।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


दोहरे निषेचन में एक परानलिका द्वारा लाये गये दो नर युग्मकों का, समान मादा युग्मकोद्भिद् की दो असमान कोशिकाओं से संलयन होता है, जिसके परिणामस्वरूप दो विभिन्न प्रकार की रचनाओं का निर्माण होता है। यह केवल, आवृत्तबीजियों में ही पाया जाता है। इसे नवाशिन ने सन् 1898 में सर्वप्रथम फ्रिटिलैरिया और लिलियम में खोजा । दो युग्मकों में से एक युग्मक अण्ड या ऊस्फियर के साथ संलयित होकर जननात्मक निषेचन को सम्पन्न करता है। जननात्मक निषेचन को संयुग्मन या सत्य निषेचन भी कहते हैं। इसके परिणामस्वरूप एक द्विगुणित युग्मनज या ऊस्पोर का निर्माण होता है। द्वितीय नर युग्मक, दो अगुणित ध्रुवीय नाभिकों या केन्द्रीय कोशिका के द्विगुणित द्वितीयक केन्द्रक से संलयित होकर त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (PEN) का निर्माण करता है। इसे कायिक निषेचन (या त्रिसंलयन) कहते हैं।
आवृत्तबीजियों में, मादा युग्मकोद्भिद् (या भ्रूणकोश) एक अण्डाकार, बहुकोशिकीय अगुणित रचना है जो बीजाण्डकाय में बीजाण्ड के माइक्रोपाइलर अर्द्ध भाग की ओर स्थित होती है। एक प्रारूपिक और सबसे सामान्य प्रकार का भ्रूणकोश जो 80 प्रतिशत पुष्पीय पौधों में पाया जाता है, पोलीगोनम प्रकार का भ्रूणकोश कहलाता है। यह आठ नाभिकों परन्तु सात कोशिकाओं-तीन माइक्रोपाइलर, तीन कैलेजल और एक सेन्ट्रल, से बना होता है। यह एक अर्द्धसूत्री और तीन समसूत्री विभाजनों द्वारा निर्मित होता है। तीन माइक्रोपाइलर कोशिकाओं को सामूहिक रूप से अण्ड उपकरण कहते हैं। एक मध्य कोशिका बड़ी होती है और इसे अण्ड या ऊस्फियर कहते हैं। शेष बची दो कोशिकाओं को सहायक कोशिकाएँ कहते हैं, जो फिलिफार्म उपकरण धारण करती हैं। भ्रूणपोष की तीन कैलेजल कोशिकाओं को प्रतिव्यासांत कोशिकाएँ कहते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions