Doubtnut Promotions Sticky

चित्र का अवलोकन कीजिए और इन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
चित्र का अवलोकन कीजिए और इन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।      (a) I और II किन जन्तुओं के कौन-से अंग हैं?   (b) ये किस प्रकार के अंग हैं? परिभाषित कीजिए।   अथवा   जीन क्या है? जीन कहाँ स्थित होते हैं? आनुवंशिकता में इसकी क्या है भूमिका है? या जीनों की विशेषताओं का उल्लेख करें।
(a) I और II किन जन्तुओं के कौन-से अंग हैं?
(b) ये किस प्रकार के अंग हैं? परिभाषित कीजिए।
अथवा
जीन क्या है? जीन कहाँ स्थित होते हैं? आनुवंशिकता में इसकी क्या है भूमिका है? या जीनों की विशेषताओं का उल्लेख करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) I ह्वेल का फ्लिपर II चमगादड़ का पंख
ये अंग उत्पत्ति संबंधी समानताओं के आधार पर यह प्रमाण प्रस्तुत करते हैं कि विकास के दीर्घकालीन आयाम में सभी जीव समान पूर्वजों से उत्पन्न हुए परन्तु विभिन्न परिस्थितियों तथा कारणों से ये एक दूसरे से भिन्न हो गये।
अथवा
गुण सूत्रों पर पायी जानी वाली वे भौतिक इकाइयाँ जो पैत्रिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ले जाने का कार्य करती हैं, जीन कहलाती हैं। यह डी.एन.ए. का बना होता है।
कोशिका के केन्द्रक में पाया जाने वाला प्रत्येक गुणसूत्र डी.एन.ए. का बना होता है। डी.एन.ए. का प्रत्येक छोटा खंड जीव के किसी लक्षण की अभिव्यक्ति को निर्धारित करता है। डी.एन.ए. के इसी छोटे खंड को जीन कहते हैं।
जीन आनुवांशिक गुणों का वहन करती हैं। ये पैत्रिक लक्षणों को अगली पीढ़ी में पहुंचाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions