Doubtnut Promotions Sticky

सही जोड़ी बनाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पाचन तंत्र आहार नाल और पाचकग्रंथियों का बना होता है | तिलचट्टे का आहारनाल अग्रांत्र, मध्यांत्र और पश्चांत्र में विभाजित रहता है | इसका मुख एक छोटी नलिकाकार ग्रसनी में खुलता है जो एक संकीर्ण पथ, ग्रसिका में जाता है | बाद में यह एक सैलीनुमा संरचना, अन्नपुट में खुलता है जिसका उपयोग खाद्य पदार्थ के भंडारण के लिए किया जाता है | अन्नपुट के बाद पेषणी या ग्रंथिल जठर होता है | पेषणी छह काईटिनी प्लेटों जिन्हें दाँत कहते हैं का बना होता है और जो खाद्य पदार्थ के पेषण का कार्य करता है | संपूर्ण अग्रांत्र, क्यूटिकल द्वारा स्तरित होता है | अग्रांत्र और मध्यांभ के संधिस्थल पर छह से आठ अंघ नलिकीय संरचनाएँ होती हैं जिन्हें यकृतीय या जठर अंघनाल कहा जाता है और इनसे पाचक रस का स्राव होता है | मध्यांत्र और पश्चांत्र के संधिस्थल पर पीले रंग की पतली तंतुमय मौलपीगी नलिकाओं का एक दूसरा वलय होता है जो हीमोलिम्फ से उत्सर्जी पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है | पश्चांत्र मध्यांत्र की अपेक्षा अधिक चौड़ा और क्षुद्रात्र, बृहदांत्र तथा मलाशय में विभेदित रहता है | मलाशय गुदा से होकर बाहर खुलता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions