Doubtnut Promotions Sticky

बिजिबल स्पेक्ट्रम से क्या तात्पर्य है। सूर्य प्रकाश के विभिन्न स्पेक्ट्रम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखते हुए, UV किरणों का जैविक प्रणालियों पर प्रभाव लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

दृश्य स्पेक्ट्रम (वर्णक्रम)- सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण के से की तरंगदैर्ध्य की प्रकाश किरणों को मनुष्य की आँखे देख सकती है, इसे दृश्य स्पेक्ट्रम कहते है।
सूर्य प्रकाश के विभिन्न स्पेक्ट्रम- सूर्य के प्रकाश से निकलने वाले विकिरण अथवा प्रकाश को तीन भागो में बाँटते है-
(i) अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रम- सूर्य प्रकाश के 200 से 390 तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश किरण पुंज को अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रम कहते है। इसे हमारी आँखे नहीं देख सकती।
(ii) दृश्य स्पेक्ट्रम- 390 से 760 तरंगदैर्ध्य की प्रकाश किरणों को दृश्य वर्णक्रम कहते है।
(iii) अवरक्त स्पेक्ट्रम या वर्णक्रम- सूर्य प्रकाश के 760nm से अधिल तरंगदैर्ध्य की प्रकाश किरणों को अवरक्त वर्णक्रम कहते है। इसे भी हमारी आँखे नहीं देख सकती।
UV किरणों का जैविक प्रणालियों पर प्रभाव- UV किरणे कोशिकाओं के DNA को विकृत कर देती है, जिससे कोशिकाओं में DNA द्विगुणन एवं प्रोटीन संश्लेषण की क्रिया रुक जाती है। इसके अलावा जन्तुओं में इनके प्रभाव से कैंसर, ट्यूमर, महामारी, आनुवंशिक विकृति जैसी समस्याएँ भी पैदा होती है।
पौधो में UV किरणों के प्रभाव से कई विषैले प्रकाश उत्पादों का संश्लेषण होता है, जिसके कारण इनकी मृत्यु हो जाती है।
यदि UV किरणों से प्रभावित जीव को कुछ देर तक सामान्य सूर्य के प्रकाश में रखा जाये तो इसका प्रभाव कुछ कम हो जाता है। UV किरणे काँच को पार नहीं कर पाती अर्थात इसका प्रयोग करके हानिकारक प्रभाव से बचा जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions