Doubtnut Promotions Sticky

जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग अपने देश की किन-किन समस्याओं के समाधान हेतु किया जा सकता है ? पाँच क्षेत्र बताइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) - नये उत्पादों एवं सेवाओं हेतु प्राकृतिक विज्ञान, जीवों , उनकी कोशिकाओं/ऊत्तकों तथा उनके अंगों व आण्विक अनुरूपों का समायोजन जैव प्रौद्योगिकी कहलाता है। जैव प्रौद्योगकी के महत्वपूर्ण उपयोग निम्नलिखित है -
(i) प्रदूषण नियंत्रण और जैव प्रौद्योगिकी - DNA पुनर्योगज तकीनीक द्वारा ऐसे जीवाणु किए गए है जो समुद्र में तेल रिसाव के प्रदूषण को प्रभावी रूप से कम/समाप्त कर सकते है।
(ii) उद्योगों के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी - जेनेटिक इंजीनियरिंग द्वारा अधिक उत्पादन व उच्च गुणवत्ता देने वाले ऐसे सूक्ष्मजीव विकसित किए गए हैं जो एण्टीबायोटिक एंजाइम, कार्बनिक अम्ल, एल्कोहॉल आदि के व्यावसायिक उत्पादन में प्रयोग होते है।
(iii) फोरेंसिक साइंस में जैव प्रौद्योगिकी - PCR, जेनेटिक इंजीनियरिंग के प्रयोग ने आपराधिक समस्याओं का निदान सुझाया है।
(iv) पारजीनी जंतुओं (Transgenic animals) के निर्माण से रोगों के अध्ययन, जैविक उत्पादों जैसे α1 ऐंटीट्रिप्सिन के उत्पादन, α-लैक्टेलब्युमिन के उत्पादन में सहायता मिली है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions