अग्र मस्तिष्क के क्या कार्य हैं ? इसकी संरचना समझाइए।
Video Solution
Text Solution
अग्र मस्तिष्क के कार्य-अग्र मस्तिष्क प्रमस्तिष्क, थैलेमस तथा हाइपोथैलेमस से मिलकर बना होता है।
(i) प्रमस्तिष्क के कार्य-यह बुद्धिमत्ता, याददास्त, चेतना, अनुभव, विश्लेषण, क्षमता, तर्कशक्ति तथा वाणी आदि उच्च मानसिक कार्यकलापों के केन्द्र का कार्य करता है।
(ii) थैलेमस के कार्य-संवेदी व प्रेरक संकेतों का केन्द्र है।
(iii) हाइपोथैलेमस के कार्य-यह भाग भूख, प्यास, निद्रा, ताप, थकान, मनोभावनाओं की अभिव्यक्ति आदि का ज्ञान करवाता है।
अग्न मस्तिष्क की संरचना-प्रमस्तिष्क पूरे मस्तिष्क के 80-85 प्रतिशत भाग का निर्माण करता है। यह अनुलम्ब विदर की सहायता से दो भागों में विभाजित होता है, जिन्हें क्रमश: दायाँ व बायाँ प्रमस्तिष्क गोलार्ध कहते हैं। दोनों प्रमस्तिष्क गोलार्ध कार्पस कैलोसम पट्टी से आपस में जुड़े होते हैं। प्रत्येक गोलार्थ में बाहर की ओर धूसर द्रव्य पाया जाता है, जिसे बाहरी वल्कुट (Cortex) कहते हैं तथा अन्दर श्वेत द्रव्य (White matter) होता है, जिसे मध्यांश (Medulla) कहते हैं जो मेरुरज्जु के विन्यास से विपरीत होता है।
प्रमस्तिष्क चारों ओर से थैलेमस से घिरा होता है। अग्र मस्तिष्क के डाइएनसीफेलॉन भाग पर हाइपोथैलेमस स्थित होती है।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
प्रोटीन का वर्गीकरण | प्राथमिक संरचना | द्वितीयक संरचना | तृतीयक संरचना | चतुर्थ संरचना | प्रोटीन के कार्य
47:07View Solutionयकृत की आंतरिक संरचना | यकृत के कार्य
47:46View Solutionह्रदय की संरचना | बाहरी संरचना | पेरीकार्डियम | पेरिकार्डियल द्रव के कार्य | ह्रदय परत -एपिकार्डियम |एंडोकार्डियम | मायोकार्डियम | आलिंद | निलय | चार कक्षीय ह्रदय
01:04:23View Solutionमानव मस्तिष्क | मानव मस्तिष्क के प्रकार | कपाल | ब्रेनबॉक्स | मेनिन्जेस के प्रकार | प्रमस्तिष्क मेरु द्रव कार्य | रक्त-मस्तिष्क अवरोध
49:18View Solutionमध्य मस्तिष्क | पश्च मस्तिष्क | सेरिबैलम | अनुमष्तिस्क का कार्य | पोंस | मेड्यूला ओब्लांगेटा
36:14View Solutionअग्न्याशय और इसकी संरचना | कार्य | मधुमेह के प्रकार | विकार | रोग
44:51View Solutionमानव नेत्र की संरचना व कार्य
53:40View Solutionनाइट्रोजन (III) के व्युत्पन्न किस रूप में कार्य करते हैं?
View Solution