Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः शार्कों को अमोनोटेलिक जन्तु कहते हैं। तर्कः शार्क अपने रूधिर में अमोनिया की अधिक मात्रा को धारण कर सकती हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तक, अभिकधन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तक, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


शार्क अमोनोटेलिक नहीं होती है बल्कि वे यूरियोटेलिक जन्तु हैं। यूरियोटेलिक जन्तु एक वृहत नाइट्रोजनी व्यर्थ उत्पाद के रूप में अमोनिया के स्थान पर यूरिया उत्सर्जित करते हैं। इनमें मनुष्य व अन्य स्तनधारी, स्थलीय व अर्धजलीय उभयचर, जैसे-टोड व मेढक उपास्थिल मछलियाँ (इलेस्मोनेक्स). जैसे-शार्क व स्टिंग रेज शामिल हैं। शार्क को शरीर से जल हानि रोकने की आवश्यकता होती है इसलिये ये अमोनिया को उत्सर्जित नहीं करती हैं, क्योंकि निष्कासन के लिये अधिक जल की आवश्यकता होती है। शार्क के रूधिर का परासरणीय दाब जब तक समुद्र के जल के समान नहीं हो जाता है तब तक वह अपने रूधिर में अधिकतम युरिया रख सकती हैं। इस प्रकार यह अपने शरीर से जल की न्यूतम हानि होने देती हैं और अपने शरीर को समुद्र के सान्द्र सेलाइन जल में रहने के लिये अनुकूलित करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions