Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः नारियल (कोकोस न्यूसिफेरा) में नारियल पानी - कोशिकीय भ्रूणपोष प्रस्तुत करता है और घिरा हुआ सफेद करनेल (Kermel) स्वतंत्र नाभिकीय भ्रूणपोष को प्रस्तुत करता है।
तर्कः PEN अर्थात् प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक कई स्वतंत्र नाभिकीय विभाजनों से गुजरता है जिसमें साथ ही साथ भित्ति का निर्माण होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


कोकोस न्यूसिफेरा (नारियल) में नारियल पानी स्वतंत्र नाभिकीय भ्रूणपोष को दर्शाता है और घिरा हुआ करनेल (गिरी), कोशिकीय भ्रूणपोष को। प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (PEN) पहले अनेक स्वतंत्र नाभिकीय विभाजनों से गुजरता है जो बिना भित्ति निर्माण के होते हैं और एक बड़ी संख्या में स्वतंत्र नाभिकों (स्वतंत्र नाभिकीय भ्रूणपोष) को बनाता है। जब फल लगभग 50 mm . लम्या होता है, भ्रूणपोष एक पारदर्शक तरल से भरा होता है, जिनमें विभिन्न आकारों की अनेक नाभिक प्लवन करते हैं। बाद की दशा में (लगभग 100 mm लम्बा फल), स्वतंत्र नाभिकों के अतिरिक्त, अनेक कोशिकाएं जो केन्द्रकों की एक परिवर्ती संख्या को बन्द रखती हैं, निलम्बन बनाती हैं। धीरे-धीरे ये कोशिकाएं और स्वतंत्र नाभिका गुहा की परिधि पर स्थापित होना शुरू हो जाते हैं और कोशिकीय भ्रूणपोष की परतें प्रकट होना शुरू हो जाती हैं। यह नारियल का प्रमुख भाग (कोकोनट मीट) बनाता है। कोशिकीय भ्रूणपोष की मात्रा, और कोशिकीय विभाजनों द्वारा बढ़ती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions