Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः जब पीले शरीर, सफेद आँखों वाली डोसोफिला मादाओं को भूरे शरीर, लाल आँखों वाले नर से संकरित कराया गया और F1 संतति को इन्टरक्रॉस कराया गया, तो F2 का अनुपात 9:3:3:1 से भिन्न प्राप्त हुआ।
तर्कः जब एक द्विसंकर के दो जीन्स समान गुणसूत्र पर होते हैं, तो जनक जीन संयोजन का अनुपात अजनक प्रकार से बहुत अधिक होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


ड्रोसोफिला में, शरीर व आँख के रंगों के जीन्स X-गुणसूत्र पर स्थित होते हैं। जब एक द्विसंकर क्रॉस में दो जीन्स समान गुणसूत्र पर स्थित होते हैं, तब जनक जीन संयोजन का अनुपात अजनकीय प्रकार से अधिक होता है। ऐसा दो जीन्स की भौतिक भागीदारी या सहलग्नता के कारण होता है जबकि अजनकीय जीन संयोजन, दो जीन्स के बीच पुनः संयोजन के कारण प्राप्त होता है। अत: सहलग्नता और पुनः संयोजन मेंडल के द्विसंकर संकरण के अनुपात (9:3:3:1) से पृथक होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions