Doubtnut Promotions Sticky

निषेचन की प्रक्रिया में नर और मादा की क्या भूमिका होती है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य प्रजनन में निषेचन की प्रक्रिया से लेकर बच्चे के शरीर के संगठन व सम्पूर्ण विकास में नर और मादा की भूमिका होती है। लैंगिक जनन में एक ही जाति के दो प्राणियों की आवश्यकता होती है-नर और मादा। इन प्राणियों के शरीर में विशिष्ट कोशिकाएँ बनती हैं जिन्हें जनन कोशिकाएँ या युग्मक कहते हैं। नर युग्मक को शुक्राणु तथा मादा युग्मक को अण्डाणु कहते हैं। नर युग्मक (शुक्राणु) और मादा युग्मक (अण्डाणु) के मिलने से युग्मनज बनता है। युग्मकों के संयुग्मन को निषेचन कहते हैं। युग्मकों के संयुग्मन की क्रिया शरीर के बाहर होती है तो इसे बाह्य निषेचन कहते हैं। जैसे-मेढक। यह क्रिया जब शरीर के अंदर होती है तो इसे अंत: निषेचन कहते हैं। जैसे-गाय, भैंस, मनुष्य आदि में। निषेचन के समय (मैथुन के समय) नर के शुक्राणु, मादा के योनि मार्ग से अण्डवाहिनी में पहुँचते हैं, जहाँ अण्ड कोशिका से मिल सकते हैं। निषेचन के पश्चात् निषेचित अण्डे या युग्मनज गर्भाशय में स्थापित हो जाता है तथा विभाजन होने लगता है।
इस प्रकार निषेचन क्रिया में नर जनन अंग तथा मादा जनन अंग क्रियाशील होते हैं। अर्थात् निषेचन क्रिया में नर और मादा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions