Doubtnut Promotions Sticky

जॉन के तलपट का मिलान नहीं हुआ। उसने अंतर को उचंती खाते में रखा और निम्न अशुद्धियाँ पता लगाईं:
(अ) विक्रय बही में जनवरी माह का योग पृष्ठ संख्या 2 से पृष्ठ संख्या 3 में 1,200 रु. के बदले 1,000 रु. आगे ले जाया गया और पृष्ठ संख्या 6 का योग पृष्ठ संख्या 7 पर 5,000 के बदले 5,600 आगे ले जाया गया।
(ब) मशीन की स्थापना के लिए 500 रु. मजदूरी भुगतान की खतौनी मजदूरी खाते में 50 रु. की गई।
(स) आर. एंड कं. 10,000 रु. के फर्नीचर की उधार क्रय की प्रविष्टि क्रय बही में 6,000 से की गई तथा वहां से आर एंड कं. को इसकी खतौनी 1,000 रु. से की गई।
(द) मोहन को की गई 5,000 रु. की उधार विक्रय को क्रय बही में अभिलिखित किया गया।
(य) राम को लौटाई गई 1,000 रु. की वस्तुओं का अभिलेखन विक्रय बही में किया गया
(फ) एस एंड कं. से 6,000 रु. के उधार क्रय का अभिलेखन विक्रय बही में किया गया। हालाँकि एस. एंड कं. को सही जमा लिखा गया।
(ग) एम एंड कं. से 6,000 रु. की उधार खरीद को विक्रय बही में 2,000 रु. से अभिलेखित किया गया और वहाँ से इसकी खतौनी एम एंड कं. के जमा में 1,000 रु. से की गई।
(द) रमन को की गई 4,000 रु. की उधार विक्रय की खतौनी राघवन के जमा पक्ष में 1,000 रु. से कर दी गई।
(इ) नूर से प्राप्त 1,600 रु. प्राप्त-विपत्र अनादरित हो गया और इसकी खतौनी ‘भत्ता' खाते के ताम पक्ष में कर दी गई।
(ज) अपनी स्वीकृति (देय-विपत्र) के बदले मणि को किए गए 5,000 रु. के नकद भुगतान को मनु के खाते में नाम लिया गया।
(क) 3,000 रु. के पुराने फर्नीचर की विक्रय की खतौनी विक्रय बही में 1,000 रु. से कर दी गई।
फर्नीचर पर लगाए गए 800 रु. के ह्रास की खतौनी नहीं की गई।
(म) 10,000 रु. की सामग्री का उपयोग और 3,000 रु. की मजदूरी का भुगतान, भवन के निर्माण में हुआ। पुस्तकों में इसकी कोई समायोजन प्रविष्टि नहीं की गई। उपरोक्त अशुद्धियों को संशोधित कीजिए और तलपट में अंतर ज्ञात करने के लिए उचंती खाता तैयार कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:तलपट में अंतर - 13,850 रु. अधिक 'जमा'

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions