Doubtnut Promotions Sticky

तरंग गति की विशेषताएँ लिखें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

तरंग गति की निम्नांकित विशेषताएँ है -
(i) तरंग गति एक आवर्ती विक्षोभ है जो कंपन करती हुई वस्तु के कारण उत्पन्न होता है।
(ii) तरंग गति में माध्यम के कण एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जाते हैं।
(iii) तरंग गति में दाब का परिवर्तन हो सकता है।
(iv) तरंग गति में माध्यम का घनत्व एवं ताप बदल सकता है।
(v) किसी माध्यम में तरंग गति का वेग नियत होता है।
(vi) तरंग गति में माध्यम के कण माध्य स्थिति के गिर्द कंपन करते हैं।
(vii) प्रत्येक कण पूर्व के कण से ऊर्जा लेकर कम्पन करता है। अतः बाद वाला कण कुछ क्षण बाद गति को दुहराता है। अतः विभिन्न कण कंपन की विभिन्न स्थिति में रहते हैं।
(viii)तरंग गति के साथ ऊर्जा एक स्थान से दूसरे स्थान को जाता है।
(ix) प्रत्यास्थी तरंग (यांत्रिक तरंग) माध्यम के प्रत्यास्थी गुण का उपयोग करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions