Doubtnut Promotions Sticky

पॉलीसैकेराइड क्या हैं? उनकी रचना एवं महत्व का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वे जटिल कार्बनिक यौगिक जो मोनोसैकेराइड्स के कई अणुओं के बहुलकीकरण से बनते हैं, पॉलीसैकेराइड्स कहलाते हैं। ये पानी में अघुलनशील तथा उच्च अणुभार वाले यौगिक होते हैं। एक पॉलीसैकेराइड अणु दूसरे अणु से ग्लाइकोसिडिक बन्ध द्वारा जुड़ा होता है। यह शाखित व अशाखित हो सकते हैं।
स्टार्च, सेल्युलोज व ग्लाइकोजन ग्लूकोज से बने पॉलीसैकेराइड हैं।
पॉलीसैकेराइड्स के प्रकार
(I) अवयवों की उपस्थिति के आधार पर -
(i) होमो-पॉलीसैकेराइड्स - ये एक ही प्रकार की मोनोसैकेराइड यूनिट के बने होते हैं, जैसे - स्टार्च, सेल्युलोज, ग्लाइकोजन।
(ii) हेटेरो-पॉलीसैकेराइड्स - ये दो या दो से अधिक प्रकार के मोनोसैकेराइड अणुओं के मिलने से बनते हैं, जैसे - काइटिन, पेक्टिन, अगर आदि।
(II) क्रियाशीलता के आधार पर -
(i) भोजन संचयी पॉलीसैकेराइड्स - ये पॉलीसैकेराइड जीव शरीर में भोजन के संग्रहण का कार्य करते हैं, जैसे-पादपों में स्टार्च, गोंद, पेक्टिन, अगर आदि तथा जन्तुओं में ग्लाइकोजन।
पॉलीसैकेराइड के रूप में कार्बोहाइड्रेट संचय के दो लाभ हैं -
इनके निर्माण के समय जल के अनेक अणु निकाल दिये जाते हैं जिससे पदार्थ का आयतन कम होता है। इनका संचय आसान है। अघुलनशील है व आवश्यकतानुसार आसानी से ऊर्जामुक्त कर सकते हैं।
(ii) रचनात्मक पॉलीसैकेराइड्स - ये जीव शरीर के निर्माण में मुख्य भुमिका निभाते है, जैसे - सेल्युलोज, काइटिन आदि।
ocr_image
पॉलीसैकेराइड का महत्त्व
(1) यह जंतु एवं पादप कोशा का संचित भोज्य पदार्थ है जो आवश्यकतानुसार टूटकर ऊर्जा प्रदान करता है।
(2) जैव शरीर का संरचनात्मक घटक है।
(3) सेल्युलोज और काइटिन के रूप में रक्षक आवरण बनाते हैं।
(4) व्यावहारिक रूप में कपड़ा, रस्सी बनाने में काम आते हैं।
(5) म्यूसिलेज के रूप में ऊतकों को बाँधने का कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions