Doubtnut Promotions Sticky

पाउली का अपवर्जन सिद्धान्त क्या है ? इसके अनुप्रयोग लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पाउली के अनुसार, “किसी भी परमाणु में उसके किन्हीं भी दो इलेक्ट्रॉनों की चारों क्वाण्टम संख्याओं के मान एक समान होना असम्भव है।" अर्थात् किसी भी परमाणु में कोई भी दो इलेक्ट्रॉन ऐसे नहीं हो सकते जिनकी चारों क्वाण्टम संख्याएँ एक समान हों।
अनुप्रयोग-(1) परमाणु के विभिन्न मुख्य ऊर्जा स्तरों, उप-ऊर्जा स्तरों में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या और विभिन्न इलेक्ट्रॉनों की क्वाण्टम संख्याओं की गणना कर सकते हैं।
(2) किसी मुख्य ऊर्जा स्तर में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 2n2 हो सकती है।
(3) किसी भी कक्षक में विपरीत चक्रण वाले अधिकतम दो इलेक्ट्रॉन पाये जा सकते हैं।
(4) s में 2, p में 6, d में 10,f में 14 इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं।
(5) किसी मुख्य ऊर्जा स्तर में कुल n2 ऑर्बिटल होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions