वृक्कों में मूत्र निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
मनुष्य में मूत्र निर्माण वृक्क (kidneys) में पाई जाने वाले लाखों वृक्काणुओं (nephrons) द्वारा होता है। मूत्र निर्माण के तीन चरण हैं -
(i) गुच्छीय निस्पंदन या परा निस्पंदन (Glomerular Filtration or ultra filtration)
(ii) पुनः अवशोषण (Re-absorption)
(iii) स्त्रावण (secretion)
वृक्क धमनी वृक्क में लगातार नाइट्रोजनी उत्सर्जी पदार्थ युक्त रक्त की आपूर्ति करती रहती है। इस धमनी की शाखा अभिवाही धमनिकाएँ (afferent arteriole) बोमेन सम्पुट के केशिका गुच्छ (glamerulus) में रक्त आपूर्ति करती हैं। बोमेन सम्पुट में इसी केशिका गुच्छ से रक्त का निस्पंदन (filtration) होता है। निस्पंदन के कारण यूरिया जैसे उत्सर्जी पदार्थों के साथ-साथ ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, लवण आदि भी छन कर बोमेन सम्पुट में एकत्रित हो जाते हैं। छनने (filtration) के बाद यह द्रव वृक्क नलिका के विभिन्न भागों से होकर गुजरता है। वृक्क नलिका की दीवारें पतली घनाकार उपकला (cuboidal epithelium) की बनी होती हैं। यह कोशिकाएँ निस्पंद (filtrate) में से सभी महत्वपूर्ण पदार्थ जैसे ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, ऑयन, लवण, जल आदि अवशोषित कर रक्त को लौटा देती है। यही प्रक्रिया पुनः अवशोषण (reabsorption) कहलाती है। यूरिया का अवशोषण नहीं होता। लगभग 99 प्रतिशत निस्पंद वृक्क नलिकाओं द्वारा पुनः अवशोषित कर लिया जाता है। केशिका गुच्छ को छोड़ने वाली वाहिका अपवाही धमनिका (efferent arteriole) कहलाती है। यूरिया, अन्य उत्सर्जी पदार्थ व जल के साथ वृक्क नलिका में ही रहता है। इन्हें यहाँ से संग्रहण नलिका (collecting tubule) में ले जाया जाता है। यही मूत्र बनाता है। वृक्क नलिका में वृक्क में उपस्थित कुछ उत्सर्जी पदार्थ स्त्रावित कर दिये जाते हैं। यह प्रक्रिया स्त्रावण (secretion) कहलाती है।
वृक्क की संरचना (Structure of Kidney)-मनुष्य में सेम के बीज की आकृति के दो वृक्क उदर गुहा में शरीर की पृष्ठ सतह पर रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर स्थित होते हैं। प्रत्येक वृक्क की लम्बाई, चौड़ाई व मोटाई क्रमशः 11 सेमी /6 सेमी व 3 सेमी होती है। यह शरीर के मुख्य उत्सर्जी अंग हैं। दायाँ वृक्क बायें वृक्क की अपेक्षा थोड़ा नीचे की ओर स्थित होता है। प्रत्येक वृक्क की पार्श्व की बाहरी सतह उत्तल (convex) तथा आन्तरिक सतह अवतल (concave) होती है | अवतल सतह पर एक खाँच होती है जिसे हाइलम कहा जाता है। इसी खाँच से वृक्क धमनी, वृक्क शिरा तथा मूत्र वाहिनी वृक्क में प्रवेश करती/बाहर निकलती है।
वृक्क की लम्ब काट में इसमें दो स्पष्ट स्तर दिखाई देते हैं। बाह्य स्तर वल्कुट या कार्टेक्स (cortex) तथा आन्तरिक स्तर मध्यांश या मैड्यूला (medulla) कहलाता है। मध्यांश 8-18 शंकु के आकार के पिण्ड (lobes) में विभाजित रहता है जो पिरामिड (Pyramid) कहलाते हैं। प्रत्येक वृक्क में लाखों उत्सर्जन इकाइयाँ वृक्काणु या नेफ्रोन (nephrons) पाये जाते है |
Related Playlists
- BOOK - MITTAL PUBLICATIONCHAPTER - मानव तंत्रEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)39videos
मानव तंत्र
- BOOK - MITTAL PUBLICATIONCHAPTER - मानव तंत्रEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुमेलन सम्बंधी प्रश्न)8videos
मानव तंत्र
- BOOK - MITTAL PUBLICATIONCHAPTER - मानव तंत्रEXERCISE - पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न)19videos
मानव तंत्र
- BOOK - MITTAL PUBLICATIONCHAPTER - माध्यमिक परीक्षा, 2019EXERCISE - खण्ड-द18videos
माध्यमिक परीक्षा, 2019
Similar Questions
अग्न्याशय किस प्रकार की ग्रन्थि है?
View Solutionकॉलम A में दिये मदों का कॉलम B में दिये मदों से मिलान करायें
View Solutionपाचन कार्य में सम्मिलित अंगों के नाम लिखो।
View Solutionउत्सर्जन क्या है?
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
54:40View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
54:27View Solution26 जनवरी, 1931 में कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन कीजिए जिनके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, "आज जो बात थी वह निराली थी"।
49:46View Solutionचा-नो-यू की पूरी प्रक्रिया का वर्णन अपने शब्दों में करते हुए लिखिए कि उसे झेन परम्परा की अनोखी देन क्यों कहा गया है?
51:25View Solutionमूत्र निर्माण
28:28View Solutionमानव उत्सर्जन तंत्र | वृक्क की संरचना | मानव में उत्सर्जी अंग | मानव शरीर में वृक्कों की स्थिति
View Solutionमूत्र का निर्माण | परानिस्यन्दन | परानिस्यन्दन की दर | प्रभावी निस्यंदन दर के प्रकार
49:05View Solutionमूत्र निर्माण की क्रियाविधि | चयनात्मक पुनरवशोषण | नलिकीय स्रावण | मूत्र का संगठन
49:52View Solutionमूत्र निर्माण
49:35View Solution