Doubtnut Promotions Sticky

जल संचयन क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

धरातलीय तथा भूमिगत जल भंडारों में जल की कमी काफी अधिक हो गई है। भूमिगत जल का निष्कासन अधिकतम सीमा से ज्यादा होने से तथा उस अनुपात में उसका पुनः परिपूरण नहीं होने से भूमिगत जल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। भूमिगत जल का परिपूरण वर्षा जल से होता है। वर्षा जल के अधिक-से-अधिक उपयोग और संचयन कर भूमिगत जल स्तर को बनाये रख सकते हैं। हमें नदियों, तालाबों, गडढों आदि में पानी का संचयन करना चाहिए। इनके संचयन से भूमिगत जल का भंडारण अधिक होगा। वर्षा के दिनों में वर्षा जल का अधिक उपयोग करना चाहिए। इस प्रकार भूमिगत जल के स्तर को बनाये रखना जल संचयन कहलाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions