Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी-तल पर रखी किसी वस्तु पर पृथ्वी तथा सूर्य के कारण गुरुत्वाकर्षण-बल (खिंचाव) लगते है। दोपहर के समय खिंचाव विपरीत दिशा में होते है तथा आधी रात के समय एक ही दिशा में। तब क्या वस्तु का भार दोपहर की अपेक्षा आधी रात को अधिक होगा?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नहीं। पृथ्वी सूर्य का एक उपग्रह है। पृथ्वी से बद्ध वस्तु भी सूर्य का ही उपग्रह है। वस्तु तथा पृथ्वी दोनों एक ही त्वरण से सूर्य की ओर त्वरित होंगे। अतः पृथ्वी तथा वस्तु के बीच सूर्य के कारण आपेक्षित गुरुत्वाकर्षण त्वरण शून्य होगा। अतः पृथ्वी पर रखी वस्तु पर सूर्य के कारण कोई गुरुत्वाकर्षण प्रभाव अनुभव नहीं होगा। वस्तु पर केवल पृथ्वी के कारण गुरुत्वीय-बल लगेगा। यही पृथ्वी पर नापा गया वस्तु का भार होगा जो 24 घण्टे समान रहेगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions