Doubtnut Promotions Sticky

वृद्धि हेतु आवश्यक दशाएँ क्या-क्या होती हैं ? समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वृद्धि हेतु जल, ऑक्सीजन तथा पोषक तत्व आवश्यक होते हैं। पौधों के बढ़ते आकार को जल की आवश्यकता होती है। वृद्धि हेतु आवश्यक एंजाइमों की क्रियाशीलता हेतु जल एक माध्यम उपलब्ध कराता है तथा ऑक्सीजन उपापचयी ऊर्जा को मुक्त करने में मदद करती है। पौधों द्वारा पोषकों (स्थूल एवं सूक्ष्म आवश्यक तत्व) की आवश्यकता जीवद्रव्य के संश्लेषण तथा ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम करने के लिये होती है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक पादप जीव के लिये इष्टतम ताप परिसर होता है, जो उसकी वृद्धि के लिये अत्यंत ही अनुकूल होता है। इस ताप के दायरे से किसी प्रकार का विलगाव उसकी उत्तरजीविता के लिये हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही प्रकाश एवं गुरुत्वाकर्षण भी वृद्धि की कुछ अवस्थाओं या चरणों को प्रभावित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions