Doubtnut Promotions Sticky

कोशिका की खोज किस प्रकार हुई? समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कोशिका की खोज-वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क के स्लाइस का सामान्य आवर्धक यन्त्र की सहायता से अध्ययन किया। उन्होंने कॉर्क की स्लाइस में अनेक कोष्ठयुक्त अथवा विभाजित बक्से देखे। ये बक्से मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखाई दिए। उन्होंने यह भी देखा कि एक कोष्ठ अथवा बॉक्स दूसरे से एक दीवार अथवा विभाजन पट्टी द्वारा अलग है। हुक ने प्रत्येक कोष्ठ को कोशिका का नाम दिया। हुक द्वारा देखी गई ये बक्सेनुमा संरचनाएँ वास्तव में मृत कोशिकाएँ थीं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions