Doubtnut Promotions Sticky

खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा का प्रवाह कैसे होता है? 10% नियम की सहायता से समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रत्येक पोषी स्तर पर केवल 10% ऊर्जा का उपयोग होता है और 90% ऊर्जा बेकार चली जाती है। ऊर्जा के इस प्रवाह को संक्षेप में इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है
(i) पृथ्वी पर सूर्य से लगभग 1000 J विकिरण ऊर्जा जीवमंडल में आती है। इसमें से केवल 10 Jऊर्जा को पौधे प्रकाश-संश्लेषण में प्रयोग कर पाते हैं। शेष 990 ज ऊर्जा वातावरण में गायब हो जाती है। यह 10J ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा के रूप में स्टार्च और शर्कराओं में संचित रहती है।
(ii) पौधों द्वारा संचित की गई ऊर्जा आहार-श्रृंखला के माध्यम से प्राथमिक उपभोक्ता के शरीर में पहुँचाती है। यह उपभोक्ता अपनी उपापचय की क्रियाओं में कुछ ऊर्जा का प्रयोग करते हैं।
(iii) प्राथमिक उपभोक्ताओं के शरीर की शेष ऊर्जा द्वितीय उपभोक्ताओं (मांसाहारियों) के शरीर में पहुँचती है। ये भी इस ऊर्जा का कुछ भाग अपनी उपापचय की क्रियाओं में खर्च करते हैं। इस प्रकार सभी जीवधारी ऊर्जा का कुछ भाग खर्च करते हैं। सभी जीवधारियों के शरीर में ऊष्मा के रूप में ऊर्जा का वायुमंडल में विमोचन होता है जिसे सामुदायिक ऊष्मा कहा जाता है।
(iv) जीव-जंतुओं की मृत्यु के बाद उनके शरीरों के जलने या अपघटित होने से ऊर्जा मुक्त होकर वातावरण में चली जाती है। इस प्रकार कुल मिलाकर 10% ऊर्जा का उपयोग होता है और 90% ऊर्जा बेकार चली जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions