Doubtnut Promotions Sticky

परिभाषित करें
(i) आपेक्षिक वेग (ii) रेखीय वेग (iii) कोणीय वेग।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) आपेक्षिक वेग-जब दो वस्तुएँ गतिमान हों, तो उनमें किसी एक का, दूसरी की अपेक्षा जो वेग होता है, वह आपेक्षिक वेग कहा जाता है।
(ii) रेखीय वेग - किसी वस्तु के स्थान परिवर्तन की समय-दर को उसका रेखीय वेग कहते हैं। उसे ν से निरूपित करते हैं इसका S.I. मात्रक m/s (मी/से) होता है।
(iii) कोणीय वेग - किसी वृत्त के केन्द्र से उसकी परिधि पर चल रही वस्तु को मिलाने वाली त्रिज्या (ध्रुवांतर रेखा) द्वारा घूमे गए कोण की समय-दर को उसका कोणीय वेग कहते हैं। इसे ω (ओमेगा) से निरूपित करते हैं और इसका S.I. मात्रक rad/sec (रेडियन/सेकण्ड) होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions