Doubtnut Promotions Sticky

किण्वन क्या है ? चीनी से एथेनॉल किस प्रकार प्राप्त किया जाता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

किण्वन-किण्वन वह क्रिया है जिसमें शक्कर तथा स्टार्च के अणु छोटे अणुओं में टूट जाते हैं और साथ में कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है।
एथेनॉल, शर्करा या स्टार्च के किण्वन द्वारा बनाया जाता है। यह किण्वन खमीर (यीस्ट) की उपस्थिति में होता है जिसमें दो एन्जाइम "इनवरटेज" तथा "जाइमेस" होते हैं।
C12H22O11 ()( ) + −−−−−−−−−−( )4C2H5OH+4CO2
किण्वन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है। शर्करा के किण्वन की अभिक्रिया 20C से 30C तक के नियंत्रित ताप परास पर की जाती है। शक्कर के किण्वन की अभिक्रिया एक ऐसे पात्र में की जाती है जिसमें से किण्वन के दौरान बनी कार्बन डाइऑक्साइड गैस तो बाहर जा सकती है परन्तु बाहर की वायु पात्र के अन्दर नहीं जा सकती। इससे किण्वन से बने एथेनॉल का वायु की ऑक्सीजन द्वारा उपचयन नहीं होगा। शर्करा के किण्वन से एथेनॉल का तनु जलीय विलयन प्राप्त होता है। एथेनॉल का जल से पृथक्करण तथा शुद्धिकरण आसवन की प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
इस प्रकार स्पष्ट कहा जा सकता है कि एथेनॉल चीनी या स्टार्च के किण्वन (fermentation) द्वारा प्राप्त किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions