Doubtnut Promotions Sticky

किसी गोलीय दर्पण के लिए निम्न को परिभाषित कीजिए (i) ध्रुव (ii) वक्रता केन्द्र (iii) मुख्य अक्ष, (iv) फोकस एवं फोकस दूरी।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) ध्रुव-किसी गोलीय दर्पण के परावर्तक तल का केंद्र ध्रुव कहलाता है।
(b) वक्रता केंद्र-किसी गोलीय दर्पण का परावर्तक तल एक गोले का भाग होता है। उस गोले का केंद्र वक्रता केंद्र कहलाता है।
(c) वक्रता त्रिज्या-उस गोले की त्रिज्या जिसका तल एक भाग है, वक्रता त्रिज्या कहलाती है।
(d) द्वारक-किसी गोलीय दर्पण के परावर्तक तल का व्यास, उस दर्पण का द्वारक कहलाता है।
(e) मुख्य अक्ष-एक काल्पनिक सीधी रेखा जो किसी गोलीय दर्पण के ध्रुव व वक्रता केंद्र में से गुजरती है, दर्पण का मुख्य अक्ष कहलाती है।
(f) मुख्य फोकस-मुख्य अक्ष के समानांतर आने वाली प्रकाश की किरणें अवतल दर्पण से परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के एक बिंदु पर मिलती हैं, उस बिंदु को मुख्य फोकस कहते हैं।
(g) फोकस दूरी-मुख्य फोकस तथा दर्पण के ध्रुव के बीच की दूरी को फोकस दूरी कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions