Doubtnut Promotions Sticky

जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर हैं ? क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीवित प्राणी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मिट्टी पर निर्भर करते हैं क्योंकि सभी जीवित प्राणी ऊर्जा व खाद्य पदार्थों के लिए हरे पौधों पर निर्भर करते हैं। माँसाहारी भी दूसरे शाकाहारी जीवों पर निर्भर करते हैं। पौधे मिट्टी पर निर्भर करते हैं क्योंकि -
(i) पौधे अपने भोजन के लिए पोषक तत्व मिट्टी से लेते हैं।
(ii) पौधे अपनी जड़ों द्वारा मिट्टी में खड़े रहते हैं।
यह कहना सही नहीं है कि जल में रहने वाले जीव पूर्ण रूप से मिट्टी से स्वतंत्र होते हैं क्योंकि जो जीव पानी में रहते हैं वे भी हरे पौधों पर निर्भर रहते हैं। वे खनिज तथा ऊर्जा पौधों से लेते हैं। पौधे मिट्टी से अपना भोजन लेते हैं। चट्टानों में पाए जाने वाले खनिज भी सभी जीवों द्वारा लिए जा सकते हैं जब वे मिट्टी के रूप में बदल जाते हैं।
अत: यह कहा जा सकता है कि सभी जीव स्थलीय या जलीय मिट्टी पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निर्भर रहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions