Doubtnut Promotions Sticky

प्रत्येक की एक या दो विशेषताओं व उदाहरण सहित प्राणियों के मुख्य फाइलम के नाम दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्राणी जगत में 11 फाइलम होते है, जो निम्नलिखित है-
ocr_image
गुण
(i) प्रोटोजोआ-संघ प्रोटोजोआ के गुण निम्नलिखित हैं
(क) ये सभी एक-कोशिकीय जीव होते हैं।
(ख) ये विषमपोषी होते हैं। उदाहरण-अमीबा तथा यूग्लीना।
(ii) पोरीफेरा-संघ पोरीफेरा के गुण निम्नलिखित हैं
(क) ये साधारणत: बहुकोशिक प्राणी होते हैं।
(ख) शरीर में रंध्र पाए जाते हैं।उदाहरण- साइकॉन तथा स्पांजिला ।
सीलेटेटा संघ सीलेन्ट्रेटा के गुण इस प्रकार हैं
(क) ये जलीय जीव होते हैं। (ख) इनमें टैन्टेकिल्स उपस्थित होते हैं। उदाहरण हाइड्रा तथा ओबीलिया।
(iv)प्लेटीहेल्मेन्थीज- संघ प्लेटीहेल्मेन्थीज के गुण निम्नलिखित हैं
(क) अधिकतर जीव परपोषी होते हैं।
(ख) इनका शरीर चपटा (रिबन की तरह) होता है और दोनों ओर से समन्वित होता है। उदाहरण-डुजिसिया (प्लैनेरिया) तथा फैसिओला (यकृत पर्णाभ)।
(v)(एस्केडेल्मेन्थीज संघ एस्केहेल्मेन्थीज के गुण इस प्रकार हैं
(क) ये सभी मुख्यतः परपोषी जीव हैं।
(ख) इनका शरीर सूक्ष्मतम से लेकर कई सेन्टीमीटर तक हो सकता है। उदाहरण- ऐस्कारिस, तथा वुचेरेरिया।
(Vi)एनीलिडा_ संघ एनीलिडा के गुण निम्नलिखित हैं
(क) इनका शरीर खण्डित होता है और पतली क्यूटीकिल की परत इनके शरीर पर पाई जाती है।
(ख) ये नम स्थानों पर, मृदु जल एवं समुद्र में पाए जाते हैं।
उदाहरण नैरीस (बालूकृमि) तथा फेरेटिमा (केंचुआ)।
(vii) आर्थोपोडा संघ आर्थोपोडा के निम्नलिखित गुण हैं
(क) ये जन्तु जगत का सबसे बड़ा संघ है।
(ख) ये जीव हर जगह पर पाए जाते हैं और परपोषी होते हैं। उदाहरण मस्का (मक्खी) तथा पैलेम्नियस (बिच्छ)।
(viii) मोलस्का संघ मोलस्का के गुण निम्नलिखित हैं
इनका शरीर मुलायम एवं अविभाजित होता है। उदाहरण-यूनिओ तथा घोंघा।
(ix) इकीनोडरमेटा-संघ इकीनोडरमेटा के गुण निम्नलिखित हैं
(क) ये समुद्री जीव होते हैं।
(ख) शरीर पर कांटे होते हैं।उदाहरण- स्टारफिश तथा पिच्छ तारा।
(x) हेमीकाडेंटा- संघ हेमीकाडेंटा के गुण इस प्रकार हैं
(क) ये जीव खण्डित नहीं होते। ये समुद्री जीव हैं।
(ख) अकशेरुकी और कशेरुकी प्राणियों का मिश्रण है। उदाहरण बैलेनग्लोसस तथा सेफैलोडिस्कस।
(xi)काडेंटा- संघ काडेंटा के गुण निम्नलिखित हैं
(क) यह सबसे विकसित जीवों का समूह होता है।
(ख) इनमें खाली पार्श्व तन्त्रिका तंत्र होता हैएटाहरण -हर्डमेनिया तथा ब्रैकिओस्टोमा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions