Doubtnut Promotions Sticky

अन्तराणुक बलों के आधार पर ठोस, द्रव तथा गैसों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ठोसों में अन्तराणुक बल अत्यधिक प्रबल होते हैं तथा इसे बनाने वाले अवयव कण इस प्रकार व्यवस्थित होते हैं कि उनके मध्य रिक्त स्थान नगण्य होता है। इसी कारण ठोसों को संपीडित नहीं किया जा सकता तथा इनका घनत्व अधिक होता है।
द्रवों में अन्तराणुक बल इतने प्रबल होते हैं कि वे अवयव कणों को एक साथ बाँधे रख सकें, लेकिन इतने प्रबल नहीं होते कि अवयव कणों की स्थिति निश्चित रख सकें। इसी कारण द्रवों का आकार निश्चित नहीं होता तथा द्रव बहते हैं|
गैसों में अन्तराणुक बल नगण्य (अत्यधिक निर्बल) होते हैं। इसलिए गैसों के अवयव कण स्वतंत्र रूप से गतिशील होते हैं तथा उपलब्ध स्थान को घेर लेते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions