कारण देकर स्पष्ट कीजिए -
(a) शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतुलित आहार आवश्यक है।
(b) किसी जीव का स्वास्थ्य उसके आसपास की पर्यावरणीय परिस्थितियों पर निर्भर होता है।
(c) हमारे चारों ओर के क्षेत्र में जल कहीं भी रुका नहीं होना चाहिए।
(d) स्वास्थ्य के लिए सामाजिक समन्वय और अच्छी आर्थिक परिस्थितियाँ अवश्यक हैं।
(a) शरीर की वृद्धि और परिवर्धन के लिए भोजन आवश्यक है। संतुलित आहार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज, आदि पदार्थों के लिए उचित मात्रा में आवश्यक कच्ची सामग्री और ऊर्जा उपलब्ध कराता है, जो स्वस्थ शरीर की उचित वृद्धि और कार्य करने हेतु की क्षमता के लिए आवश्यक होती है।
(b) स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से भली-भाँति कार्य करने की एक अवस्था है। ये अवस्थाएँ आसपास की पर्यावरणीय परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। उदहारण के लिए, यदि हमारे आसपास का क्षेत्र गंदगी से भरा पड़ा है, तो संभव है कि हम संक्रमित या बीमार हो जाएँ।
(c) जलवाहित रोग तथा कीटवाहक रुके हुए जल में पनपते हैं जो मानव जाति में रोग फैलाते हैं।
(d) मनुष्य विभिन्न समाजों तथा विभिन्न स्थानों जैसे गाँव, शहर में रहता है जो सामाजिक तथा भौतिक पर्यावरण अर्थात दोनों को अनुकूल बनाने को निर्धारित करता है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए सार्वजनिक स्वच्छता महत्वपूर्ण है। अच्छे जीवन स्तर के लिए धन की आवश्यकता होती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है तथा इसके लिए हमें अधिक धनार्जन करना होता है। रोगों के उपचार के लिए भी किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए।
समान प्रश्न
25∘C पर HCN के लिए Ka5×10−10 है। 9 के एक स्थिर pH को बनाए रखने के लिए, 2 M HCN विलयन के 10 mL में, 5 M KCN विलयन का कितना आयतन मिलाया जाना चाहिए?
Text SolutionView Solutionभाषा की कक्षाओं में लोकतांत्रिकता बनाए रखने के लिए क्या जरूरी है?
01:14View Solutionप्रातःकालीन भ्रमण स्वास्थ्य के लिए . . . . . . . . . . होता है।
Text SolutionView Solutionविकास के लिए आर्थिक . . . . . . . . आवश्यक होती है
Text SolutionView Solutionवाक्य की पूर्णतया के लिए आवश्यक है
01:14View Solutionपल्लवन लेखन के लिए का ... होना आवश्यक है। बिना कल्पना के वह पंख विहिन पक्षी के समान हैं।
Text SolutionView Solutionकवि ने विश्वास बनाए रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किन परिस्थितियों में की है ?
Text SolutionView Solutionनिम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिये
हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जनसंख्या वृद्धि रोकना है। इस क्षेत्र में हमारे सभी प्रयत्न निष्फल रहे हैं। ऐसा क्यों है? यह इसलिए भी हो सकता है कि समस्या को देखने का हर एक का एक अलग नजरिया है। जनसंख्याशास्त्रियों के लिए यह आंकड़ों का अम्बार है। अफसरशाही के लिए यह टार्गेट तय करने की कवायद है। राजनीतिज्ञ इस वोट बैंक की दृष्टि से देखता है। ये सबस अपने-अपने ढंग से समस्या को सुलझाने में लगे हैं। अतः अलग-अलग किसी के हाथ सफलता नहीं लगी। पर यह स्पष्ट है कि परिवार के आकार पर आर्थिक विकास और शिक्षा का बहुत प्रभाव पड़ता है। यहाँ आर्थिक विकास का मतलब पाश्चात्य मतानुसार भौतिकवाद नहीं जहाँ बच्चों को बोझ माना जाता है। हमारे लिए तो यह सम्मानपूर्वक जीने के स्तर से सम्बन्धित है। यह मौजूदा सम्पति के समतामलक विवरण पर ही निर्भर नहीं है वरन् ऐसी शैली अपनाने से सम्बन्धित है जिसमें अस्सी करोड़ लोगों की ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल हो सके। इसी प्रकार स्त्री शिक्षा भी है। यह समाज में एक नए प्रकार का चिन्तन पैदा करेगी जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास के नए आयाम खुलेंगे और साथ ही बच्चों के विकास का नया रास्ता भी खुलेगा। अतः जनसंख्या की समस्या सामाजिक है। यह अकेले सरकार नहीं सुलझा सकती। केन्द्रीयकरण से हटकर इसे ग्राम-ग्राम, व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुँचना होगा। जब तक यह जन आन्दोलन नहीं बन जाता तब तक सफलता मिलना संदिग्ध है।
परिवार के छोटा या बड़ा होने पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है03:24View Solution