विभिन्न पदार्थो, रबड़ तथा लोहे की बनी दो समान साइज की बॉल किसी गतिमान रेलगाड़ी के चिकने फर्श पर रखी हैं। रेलगाड़ी को रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाए गए। क्या बॉल लुढ़कना आरंभ करेंगी? यदि ऐसा है तो किस दिशा में? क्या ये समान चाल से गति करेंगी? अपने उत्तर का कारण लिखिए।

Updated on:21/07/2023
ADVERTISEMENT
लिखित उत्तर
Verified by Experts

हाँ, गेंद उसी दिशा में लुढ़कना प्रारंभ कर देगी जिस दिशा में रेलगाड़ी गति कर रही थी। ब्रेक का अनुप्रयोग करने के कारण रेलगाड़ी विराम में आ जाती है, परंतु जड़त्व के कारण दोनों गेंद गति में रहने का प्रयास करती हैं। अत: ये लुढ़कना आरंभ कर देती हैं। चौक दोनों गेंदों के द्रव्यमान समान नहीं हैं। अत: दोनों गेंदों पर जड़त्वीय बल समान नहीं हैं, अत: गेंदें विभिन्न चालों से गति करेंगी।

Was this answer helpful?26

समान प्रश्न